महिला दिवस पर गोपेश्वर में 60 महिलाओं का सम्मान, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिली सराहना

​गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद की उन 60 महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों और विभागों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज के सामने मिसाल पेश की है।

इस अवसर पर गैरसैण की बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवि गर्ग के कुशल संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसमें देवाल के बाल विकास परियोजना अधिकारी चन्द्र भानु सिंह जीना, ज्योतिर्मठ के बाल विकास परियोजना अधिकारी अभिजीत कुमार, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजेंद्र रावत और प्रधान सहायक प्रदीप बुटोला प्रमुख थे।.इस अवसर पर दशौली ब्लॉक की समस्त सुपरवाइजर,स्टॉप सेंटर (OSC) की सी.ए. रश्मि रावत सहित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग (WECD) का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने मातृशक्ति को नमन करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

NCERT ने कक्षा 8 की विवादित सामाजिक विज्ञान पुस्तक ली वापस, न्यायपालिका अध्याय पर मांगी सार्वजनिक माफी

Wed Mar 11 , 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने कक्षा 8 की नई सामाजिक विज्ञान पुस्तक ‘Exploring Society: India and Beyond’ (भाग-2) को पूरी तरह वापस लेने का फैसला किया है। साथ ही, पुस्तक में शामिल विवादास्पद अध्याय ‘The Role of Judiciary in Our Society’ (हमारे समाज में न्यायपालिका […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!