उत्तराखण्ड : फोटो-रील के चक्कर में रियल लाइफ बर्बाद

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के रुड़की से भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने एक परिवार की जिंदगी को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। यहां एक शादीशुदा युवक अपनी प्रेमिका के साथ घर छोड़कर फरार हो गया, पीछे छूट गई उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे—जो अब न्याय और सहारे की आस में दर-दर भटक रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, जलालपुर निवासी युवक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी और उसका परिवार सामान्य तरीके से चल रहा था। दंपति के दो बच्चे भी हैं। लेकिन कुछ समय पहले युवक की एक युवती से दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि युवक ने अपने परिवार की जिम्मेदारियों को नजरअंदाज कर दिया।

करीब पांच दिन पहले वह अचानक अपनी प्रेमिका के साथ घर छोड़कर चला गया। इस घटना के बाद पत्नी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पति का कोई सुराग नहीं मिला। हैरानी की बात यह है कि फरार होने के बाद भी युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी प्रेमिका के साथ फोटो और वीडियो साझा कर रहा है, जिससे पत्नी का दर्द और बढ़ गया है।

पति की इस हरकत से आहत महिला रोज अपने दोनों बच्चों के साथ कोतवाली पहुंच रही है और पुलिस से उसे ढूंढने की गुहार लगा रही है। उसके सामने अब न सिर्फ भावनात्मक संकट है, बल्कि बच्चों के भविष्य और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों का भी भारी बोझ है।

पुलिस का कहना है कि युवक की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश जारी है और जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा। साथ ही, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Portaladmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पौड़ी गढ़वाल की मानसी रतूड़ी बनीं सेना में लेफ्टिनेंट

Sun Apr 26 , 2026
पौड़ी : गढ़वाल के पाबौ विकासखंड के ग्राम नाई की बेटी मानसी रतूड़ी ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि संघर्ष, मेहनत और दृढ़ संकल्प की एक प्रेरणादायक कहानी है, जो आज हर युवा, खासकर पहाड़ […]

You May Like

Share
error: Content is protected !!